फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोस्त के साथ बाइक से भाई की बरात में जा रहा था युवक, हादसे में चली गई जान

Wed, 15 May 2024 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भदोही में बरात जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के समय उसका दोस्त साथ में था, लेकिन उसे घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। बरात जा रहे अन्य लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन
हादसे के बाद बरात जा रहे लोग रुके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर के पास सड़क दुर्घटना मे कांता गौतम के पुत्र दीपक गौतम (33) निवासी कुढ़वा सुरियावां की मौत हो गई। वह वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से रघुरामपुर जा रहा था।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार कुढ़वा सुरियावां निवासी मल्लू गौतम के बेटे की बरात रघुरामपुर आई थी। बरात में शामिल होने के लिए उनका भतीजा दीपक कुमार गौतम गांव के एक युवक के साथ बाइक से आ रहा था। रास्ते में सुभाष नगर में खड़े अज्ञात वाहन में बाइक टकरा गई। जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बरात में आ रहे कुछ अन्य लोगों की नजर पड़ी तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। दीपक दो भाइयों में बड़ा था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 
विज्ञापन


मृतक के दो पुत्र हैं। उसकी अचानक हुई मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बाइक से उसके साथ आ रहा युवक उसे घायलावस्था में छोड़ कर चला गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें