Bhadohi News: पुआल काटने वाली चारा कुट्टी मशीन लगाकर पंचायत भवन के समीप चारा काट रहा था। बताया जा रहा है कि चारा कुट्टी मशीन के ऊपरी हिस्से पर लगा सेफ्टी ढक्कन, जो मशीन का ही एक हिस्सा हो, वह अचानक खुल गया। इसे ठीक करने के लिए वह आगे बढ़ा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन में गिर गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
भदोही सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर गांव में गुरुवार की सुबह पैर फिसलने के कारण चारा काटने वाली मशीन में गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वीरमपुर गांव निवासी अनिल कुमार बिंद (36) निजी ट्रैक्टर चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। गुरुवार की सुबह वह ट्रैक्टर में पुआल काटने वाली चारा कुट्टी मशीन लगाकर पंचायत भवन के समीप चारा काट रहा था। बताया जा रहा है कि चारा कुट्टी मशीन के ऊपरी हिस्से पर लगा सेफ्टी ढक्कन, जो मशीन का ही एक हिस्सा हो, वह अचानक खुल गया। इसे ठीक करने के लिए वह आगे बढ़ा ही था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह मशीन में गिर गया।
मशीन में लगी धारदार गड़ासी और ब्लेड से उसके सर और पेट के हिस्से में बुरी तरह से चोट लग गए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उपस्थित एक अन्य व्यक्ति ने जब देखा तो तत्काल मशीन बंद की और उन्हें उसमें से निकालकर आनन-फानन में निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामनगीना यादव मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर में हुए हादसे के बाद मृतक अनिल कुमार बिंद (36) की पत्नी चंदा देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। उसकी करुण चीत्कार से लोगों की आंखें नम हो गई। बच्चे भी अपने पिता के होने के गम में बेसुध पड़े हुए थे। मृतक को तीन बेटी और एक बेटा है। सभी नाबालिग है। खुशबू (13), खुशी कुमारी (11), विशाल कुमार (8) और अंकिता कुमारी की उम्र 5 साल है। इन सभी के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक दो भाई थे। बड़ा भाई मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है।