फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया सुसाइड: शराब पीकर पहुंचा था घर, विरोध पर पत्नी से हुआ विवाद; फंदे से लटककर दे दी जान

Tue, 10 Sep 2024 12:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के मामदेवपुर पासी बस्ती में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का आदि था। बीते तीन दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। इसी को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मामदेवपुर के पासी बस्ती निवासी संजय सरोज का (28) पुत्र मनीष सरोज की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक साल की बच्ची भी है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार की आजीविका चला रहा था। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों से वह ई-रिक्शा चलाने नहीं जा रहा था। 

मृतक के पिता के अनुसार वह शाम को अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के लिए निकलता और शराब पीकर घर आता था। दिनभर वह घर पर ही पड़ा रहता था। सोमवार की रात भी जब वह शराब पीकर घर लौटा तो उसका पत्नी पूजा के साथ विवाद हुआ। जिससे नाराज होकर वह घर के कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कुछ हलचल नहीं होने पर परिवार वालों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा पीटा तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। 
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक पंखे के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें