फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में कार्य की स्थिति खराब, 77 कर्मियों को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीघ ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य की स्थिति खराब होने पर अधिकारियों ने 77 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने और जून तक कार्यों का लक्ष्य पूरा नहीं होने की स्थिति में सेवा समाप्ति के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी एके प्रजापति, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 99 ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये की कई कार्य योजना तैयार की गई है। सौ दिन वाले कार्यक्रम में मनरेगा मजदूरों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी देने का प्रावधान है। इसके बावजूद कुछ लोग बिना प्रस्ताव और कार्ययोजना प्रस्तुत किए कार्यों को अंजाम देकर विवाद बढ़ाते जा रहे हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बिना कार्य करने वालों का लेखाजोखा भेजकर भुगतान भी करा लिया जा रहा है। जहां ऐसा हुआ है, संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें 13 ग्राम पंचायत सचिव, नौ तकनीकी सहायक, 55 रोजगार सेवक शामिल हैं। इनकी कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें