फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान औराई ब्लॉक के भाला गांव की महिलाओं ने मुख्यालय पहुंचकर आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव में शराब की दुकान खोले जाने का जमकर विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने मिशन शक्ति योजना, महिला सशक्तीकरण पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएम आर्यका अखौरी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि लगभग पांच बार से शराब की दुकान गांव में नहीं खोले जाने की शिकायत कर रही हैं। लेेकिन न तो महिला हेल्प डेस्क उनको न्याय दिलाने में कोई भूमिका निभा रहा है और न ही उच्च अधिकारी। वहीं आबकारी विभाग में तैनात अधिकारी-कर्मचारी ठेकेदारों से मिलीभगत करके गिरिया के नाम से शराब की दुकान का लाइसेंस आवंटित होने के बावजूद भाला गांव में दुकान को चलाने की अनुमति आबकारी विभाग के अफसरों ने दे दी है।
महिलाओं ने बताया कि इलाके में दुकान खुलने का परिणाम यह है कि अवैध, मिलावटी शराब बेची जा रही है। शराब का सेवन करने वाले सुबह से शाम तक अराजकता फैलाने में देर नहीं कर रहे हैं। वहीं दुकान से सटी रिहायशी बस्ती और बस्ती से आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छींटाकशी विवाद का कारण बन रहा है। कई बार थाना पुलिस, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, सांसद, विधायक से शिकायत की गई लेकिन दुकान अपने मूल लाइसेंस वाले स्थान पर नहीं जा सकी। आने वाले समय में किसी भी घटना का जिम्मेदार आबकारी विभाग होगा। प्रदर्शन करने वालों में रेखा देवी, गीता देवी, पूजा देवी, धर्मा देवी, सीमा देवी, बुल्लर बिंद, बुच्चुन राजभर, धर्मराज, रमाशंकर आदि लोग शामिल रहे। आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच कराकर बस्तिवासियों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें