फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बदलेगा हवाओं का रुख,बारिश की संभावना बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आठ अगस्त शनिवार से हवाओं का रुख बदलेगा और बारिश की संभावना बढ़ेगी। किसान सिंचाई को रोक कर 12 अगस्त से पहले धान की फसलों में यूरिया का छिड़काव करें। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि मौसम इकाई के विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बादलों ने धीरे-धीरे उत्तर की तरफ अर्थात हिमालय की तलहटी की ओर स्थानांतरित होना शुरू कर दिया है जो पहले दक्षिण में थी। जैसे-जैसे हवा का रुख बदलेगा वैसे-वैसे आसमान में बादल दस्तक देंगे तो बारिश का अंदेशा बढ़ाएंगे। इस बीच दिन का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और रात में 24 से 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान दिन में धूप भी होगी और उमस भी महसूस होगा। कहा कि दिन में आर्द्रता लगभग 60 प्रतिशत, रात में 85 प्रतिशत के आसपास तक होगी, हवा की गति भी सामान्यत: 15 से 17 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इसलिए बारिश की संभावनाओं को भांप कर किसान पहले से तैयारी कर लें। यह भी कहा कि खेतों की मेड़बंदी, दलहनी फसलों में जल निकासी का उचित प्रबंध, फसलों में रासायनिक दवाओं के छिड़काव को स्थगित करते हुए मौसम साफ होने पर ही करें।
बताया यदि धान की रोपाई 25 से 30 दिन हो गई हो तो उसमें प्रति हेक्टेयर 30 किग्रा नाइट्रोजन, 65 किलोग्राम यूरिया की टॉप ड्रेसिंग की जा सकती है, 45 से 50 दिन पूर्व बोई गई मक्का में प्रति हेक्टेयर 40 किलोग्राम नाइट्रोजन, 87 किलोग्राम यूरिया का छिड़काव होगा। खैरा रोग के लक्षण दिखने 5 किलोग्राम जिंक सल्फेट, 2.50 किलोग्राम चूना के मिश्रण को प्रति हेक्टेयर 1000 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। अगस्त माह में धान फसल में ब्लाइट रोग को नियंत्रित करने के लिए बैविष्टिन 50 डब्ल्यूपी 200 ग्राम 200 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। मूंग, उरद में पीला मोजेक रोग पर नियंत्रण के लिए मिथाइल ओडिमेटान 25 ईसी एक लीटर को 700-800 लीटर पानी में घोल बनाकर 10 से 15 दिनों के अंतराल पर छिड़काव करें। पशुओं में गला घोंटू का टीकाकरण न होने की दशा में टीकाकरण कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें