फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक संग एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुरानी बाजार तिराहा से बृहस्पतिवार की रात चोरी की बाइक संग एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लाख 10 हजार की चांदी भी बरामद की।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई। इसी दौरान बाइक से पहुंचा युवक पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा। इस पर जब पुलिस ने उसे रोक कर तलाशी ली तो बाइक चोरी की निकली जो जौनपुर जिले के मीरगंज से चुराई गई थी। गिरफ्तार संदीप वर्मा उर्फ सोनू निवासी रामबाग के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। उसके पास से दो अदद चांदी की बट्टी भी मिली जिसका वजन लगभग 928 ग्राम था और कीमत एक लाख 10 हजार बताई गई है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें