फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गीता के गूढ़ रहस्यों की सरल तरीके से देंगे जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, विश्व शांति भवन भदोही की ओर से रामरायपुर स्थित एक प्रतिष्ठान में सात नवंबर से तीन दिवसीय ‘जीवन का आधार- गीता का सार’ विषयक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। तीन दिन शाम पांच बजे से दो घंटे का कार्यक्रम होगा। भदोही सेवा केंद्र प्रभारी दीदी बीके विजयलक्ष्मी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी बीके उषा दीदी माउंट आबू राजस्थान से आ रही हैं। इन तीन दिनों में बीके उषा दीदी गीता के गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को सरल और व्यावहारिक जीवन में लागू करने की दिशा में मार्गदर्शन करेंगी। भदोही जनपदवासियों के लिए उषा दीदी का समय बहुत मुश्किल से मिल सका है।
विज्ञापन

उषा दीदी जिनका जन्म जांबिया (अफ्रीका) में हुआ। उन्होंने 1980 से मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया, जिसने आज उन्हें दुनिया भर में एक प्रेरक वक्ता एवं आध्यात्मिक सलाहकार के रूप में स्थापित किया है। बताया यह कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है और हर कोई कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। बताया कि तीन दिन के कार्यक्रम के अलावा दूसरे दिन उषा दीदी ने कालीन निर्यातकों के लिए भी समय देने का हमारा आग्रह मान लिया है। वह आठ नवंबर को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय प्रांगण में दो घंटे के लिए कालीन निर्यातकों को संबोधित करेंगी, जिसका विषय होगा आंतरिक शक्ति से वैश्विक व्यापार। इस मौके पर बीके ब्रिजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें