राजकीय गेहूं क्रय केंद्र जंगीगंज में गेहूं खरीद पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा होने की संभावना है। गेहूं खरीद में तेजी आई है। बीते साल केंद्र पर कुल 3321 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। वहीं इस बार अब तक 90 किसानों से 3318 क्विंटल गेहूं खरीद की जा चुकी है। जो पिछले साल से सिर्फ 3 क्विंटल कम है।
केंद्र प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद की अंतिम तिथि 15 जून है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार खरीद का आंकड़ा बीते साल की अपेक्षा ज्यादा रहेगा। शनिवार को नवधन गांव के राकेश कुमार, दानीपट्टी के गोपाल पांडेय और बड़ागांव के शीतला प्रसाद सहित कई किसानों ने गेहूं की बिक्री की। संवाद