मां विध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर से सबंद्ध काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2025-26 स्नातक व स्नातकोत्तर (बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम) के संस्थागत विद्यार्थियों के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।
यह जानकारी प्राचार्य प्रो. रमेश चंद यादव ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी चार मई तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक जो भी अभ्यर्थी परीक्षा आवेदन फाॅर्म नहीं भर सके हैं, वे चार मई तक हर हाल में फाॅर्म भर दें। संवाद