फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कालीन उद्योग के विकास के लिए एकमा के साथ मिलकर करेंगे काम

विज्ञापन
कालीन भवन में सीईपीसी पदाधिकारियों का स्वागत करते एकमा पदाधिकारी। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के नवनिर्वाचित चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने कहा कि हम एकमा को सम्मान देते हैं। हम एकमा के साथ मिलकर उद्योग के लिए काम काम करेंगे। आशा है कि हम कालीन उद्योग को नई राह दिखा सकेंगे।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को आल इंडिया कार्पेट मैनुफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के सभागार में स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी कमियां रहीं हों उन्हें भुलाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज उद्योग की जो दशा है उसमें एकमा और सीईपीसी को मिलकर काम करने से ही कुछ हासिल होगा।
उन्होंने कहा कि आज कालीन उद्योग सबसे कमजोर हो गया है। इसका मुख्य कारण है अमेरिका का ट्रंप टैरिफ। हालांकि निर्यातक नए बाजार की तलाश में जुटे हैं। वह यूरोपीय देश में बाजार तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने कहा कि एकमा के लोगों के साथ मिलकर इंडस्ट्री के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। उद्योग की मूलभूत आवश्यकताओं पर काम करने की आवश्यकता है। आशा है कि शीघ्र ही इंडस्ट्री में पुरानी रौनक लौटेगी।
सीईपीसी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए एकमाध्यक्ष मो. रजा खां ने कहा कि एकमा की डिमांड पर ही केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय ने सीईपीसी का गठन किया था। इसका एकमात्र उद्देश्य था कि देश का कालीन निर्यात बढ़े। उन्होने सीईपीसी की फेयर कमेटी की बैठकों में एकमा के लिए एक सीट मांगी।
कहा कि यह मांग वर्षों से हो रही है लेकिन अब तक किसी ने पूरी नहीं की। उन्होंने सीईपीसी से एकमा को मिलने वाले मेडिकल सहायता राशि को 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की भी मांग की। इसके पहले कार्यक्रम में उपस्थित कालीन निर्यातकों ने दोनों सीईपीसी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
एकमा के मानद सचिव पीयूष कुमार बरनवाल ने संचालन किया। एकमा उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।
स्वागत करने वालों में गुलाम सर्फुद्दीन अंसारी, पीसी जायसवाल, रवि पाटोदिया, अरशद वजीरी, इम्तीयाज अंसारी, राशिद अंसारी, शाहिद अली, इंतखाब वजीरी, एजाज़ अंसारी, सादिक अंसारी, अमित मौर्य, अखिलेश कुमार ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें