फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 12.90 लाख की लागत से सर्विसलेन पर होगा जलभराव का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया नगर पंचायत के पास हाईवे के सर्विसलेन पर लगने वाले बारिश पानी की समस्या के समाधान के लिए नाली का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से 12 लाख 90 हजार की लागत से घोसिया जीटी रोड के सर्विस लेन से नाली निर्माण का शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष बेबी अबरार ने शिलान्यास किया।
विज्ञापन

घोसिया नगर पंचायत में हर साल बारिश के समय हाईवे के सर्विसलेन पर जलजमाव की समस्या बनती थी। अब इसके समाधान को लेकर नगर पंचायत घोसिया वार्ड नंबर एक पक्का तालाब से गुरु नानक स्कूल पाइपलाइन चेंबर का कार्य 83 मीटर लागत करीब चार लाख 39 हजार, वार्ड नंबर 1 विक्रम गुप्ता के मकान से शिवम वर्मा के मकान चेंबर पाइपलाइन जल निकासी का कार्य 90 मीटर 4 लाख 71 हजार और वार्ड नंबर 1 जीटी रोड घोसिया चौराहे से पीपल के पेड़ के पास रोशन गुप्ता के मकान तक पाइपलाइन चेंबर का कार्य 70 मी 3 लाख 80 हजार की लागत से कराया जाएगा।
चेयरमैन ने बताया कि बताया नगर पंचायत घोसिया वार्ड नंबर 1 के निवास की शिकायत मिली थी। जिसके समाधान को लेकर कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरसात के आने से पहले ही इस कार्य को पूरा कराने को कहा। मौके पर रितेश बरनवाल, डॉ. केसरी, सुरेंद्र, समसूलुल्लाह उर्फ छोटे नेता, शारदा प्रसाद, हबीब उर्फ पापा, महफूज आलम, राजू प्रजापति, सैफ अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें