फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सिविल लाइंस रोड पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
निर्माणाधीन सिविल लाइंस रोड एक लेन तथा दूसरा लेन जो खतरनाक हो गया है। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। धीमी गति से चल रहे कार्य के कारण सड़कों के किनारे पानी भर गया है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। सिविल लाइंस रोड पर गड्ढों के चलते चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मार्ग पर बिजली निगम कार्यालय, दो स्कूल है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। लोगों का कहना है कि सड़क एक फीट ऊंची बनाई जा रही है। अभी केवल एक लेन पर ही काम हो रहा है, लेकिन चार पहिया वाहनों का आवागमन एक लेन से ही हो पा रहा है, क्योंकि दूसरी लेन में गड्ढा और उसमे पानी भरा होने से लोग उस पर आवागम नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कार्य की गति तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें