महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में खिलाड़ियों से मिलते अतिथि। स्रोत आयोजक
महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में शुक्रवार को आजाद स्पोर्ट्स क्लब व भानुप्रताप क्रिकेट एकेडमी झूंसी प्रयागराज के बीच मैच खेला गया। इसमें आजाद स्पोर्ट्स ने भानु प्रताप एकेडमी झूंसी को पांच विकेट से शिकस्त दी।
टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भानुप्रताप क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर के मैच में 32.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 195 रन बनाए।
इसमें रुद्रेश मिश्रा ने 48, रीषी ने 27 व अंकुर ने 26 रन बनाए। आजाद स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज अवनीश मिश्रा व प्रियांशु यादव ने 2-2 विकेट, वैभव सोमवंशी, आयुष यादव व मोनू यादव ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर बल्लेबाज शिवांश पांडेय ने 21 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इसकी बदौलत टीम ने 27.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके अलावा संदीप कुमार ने 38, कुनाल सिंह ने 24 रन व अवनीश मिश्रा ने 23 रनों का योगदान किया। प्रयागराज के गेंदबाज दिव्यांशु ने 2, अमित व रुद्रेश ने 1-1 विकेट लिए। जिला कोषागार में कार्यरत लेखाकार मथुरा प्रसाद यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अमर सिंह, गोविंदा यादव, राजकुमार यादव हर्ष सिंह माैजूद रहे।