ज्ञानपुर। क्षेत्र के रजाकपुरा- बड़ाडीह मार्ग पर कई माह से पानी बहने को लेकर नागरिक रविवार को सड़क पर उतर गए। नाराज नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि उदासीनता के कारण सड़क पर हमेशा जलजमाव रहता है। इससे आवागमन में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार नगर पंचायत और डीएम को ज्ञापन दिया गया लेकिन पानी नहीं बंद हुआ। नाली की सफाई न होने से उसका पानी सड़क पर बहता है। नागरिकों ने चेतावनी दिया कि अविलंब सुधार न हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय पर धरना देकर विरोध जताएंगे। इस मौके पर लाल बहादुर, लल्लू प्रसाद, अनिल, गिरजा शंकर, रिंकू, सुभाष, हरिशंकर, बिंदू, रिंकू आदि रहे।