फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेल रही बच्चियों पर गिरी दीवार, मासूम की मौत, एक घायल; बारिश से कमजोर हो गई थी चहारदीवारी

Sun, 23 Jun 2024 02:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

Bhadohi News: परिजनों ने दोनों को आनन-फानन में नजदीकी चिकित्सलय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नैना को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल श्रेया का इलाज चल रहा है। नैना के परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के भकोड़ा में बीती देर शाम छत किनारे खड़ी दिवार भरभरा कर गिरने से चपेट में आई छह साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं पड़ोस की ही पांच वर्षीय एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन




भकोड़ा निवासी राजकुमार उर्फ राजू की छह वर्षीय बेटी नैना पड़ोसी आल्हा की पांच वर्षीय बेटी श्रेया के साथ घर के सामने ही दिवार के पास स्थित हैंडपंप के पास खेल रही थी। इस बीच बारिश से कमजोर हुई दिवार अचानक भरभरा कर गिर गयी। जिसकी चपेट में आई नैना और श्रेया गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




नैना का एक छोटा भाई भी है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौरी प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें