ज्ञानपुर। खादी ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य एवं जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि देश में वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकार हो चुकी हैं। भाजपा उसे बाहर निकालकर गरीब मुसलमानों का भला करना चाहती है। कुछ गिने-चुने लोग उक्त संपत्तियों पर दशकों से कब्जा जमाए है। ऐसे लोगों से जब छिनेगी तो उन्हें दिक्कत होगी। विपक्षी पार्टियों के लोग मुसलमानों को बरगला रहे हैं। वह मंगलवार को जोरईं स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बात कर रहे थे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। वक्फ बिल को लेकर विपक्ष तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहा है। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा मुस्लिम समुदाय को वक्फ के माध्यम से लूटा गया है। 31 प्रतिशत मुसलमान आज भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। 80 प्रतिशत वक्फ संपत्तियां भ्रष्टाचार और अतिक्रमण की शिकार हो चुकी हैं। सरकार उन संपत्तियों को गरीब मुसलमानों के हित में लगाना चाहती है। मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, सिराज अख्तर, रेशमा बानो, लालता प्रसाद सोनकर, गोवर्धन राय, छत्रपति सिंह अखिलेंद्र सिंह बघेल, प्रदीप सिंह, मनीष पांडेय, स्नेहलता श्रीवास्तव आदि रहीं।