सर्रोइ। भदोही ब्लाक के बौलिया गांववासी सोमवार को दर्जनों की संख्या में एकजुट होकर भदोही विधायक से मिले। गांव वासियों ने आरोप लगाया है कि सरोई बाजार और भदोही शहर को जोड़ने वाले ढाई से तीन किमी का मार्ग 20 वर्ष से नहीं बना है। बारिश के मौसम में उक्त मार्ग पर पानी भरने और कीचड़ होने से बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पाते।
नदीम आलम ने कहा कि इसी मार्ग शिक्षक स्कूल में पढ़ाने जाते हैं, चिकित्सक अपने प्रतिष्ठान पहुंचते हैं और कालीन व्यापार से जुड़े व्यापारी काती, आंगा, ऊल आदि दुपहिया वाहनों पर बांधकर दूरदराज क्षेत्रों की आवागमन करते हैं। लेकिन 20 वर्ष से गांव ग्राम पंचायत की ओर से जलनिकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं की गई। सोहन पाल, रमन यादव, पवन यादव, हिमांशु यादव, तज्जब, परवेज आलम, रईश, जहांगीर, नजीर आलम, नज्जर आलम, नाजिम, लल्लू कहा कि समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका तो गांववासी डीएम से मिलने को विवश होंगे।