फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर। डीघ विकास खंड के धनापुर दक्षिणी गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यंो में धांधली का आरोप लगाते हुए रविवार को प्रदर्शन किया। ग्राम सभा में कराए कार्यों की जांच की मांग जिलाधिकारी से की। कहा कि अविलंब जांच न शुरू हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गुजरे पांच साल में गांव में विकास कार्यों के नाम पर खानापूर्ति की गई। आवास, शौचालय, हैंडपंप रिबोर में नियमों के खिलाफ काम किया गया। ब्लॉक स्तर पर पूर्व में शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। मनरेगा में भी ऐसे लोग मजदूर बने हैं जो कभी काम करने के लिए नहीं जाते और मजदूरी लेते हैं। गांव में चहेतों को छोड़कर अन्य किसी का कामकाज नहीं हो सका है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया कि अविलंब टीम गठित कर जांच कराई जाए। प्रदर्शन करने वालों में फूलचंद मिश्रा, रोहित मिश्रा, आशू मिश्रा, विपिन मिश्रा, आशीष मिश्रा, पिंटू मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, विनोद मिश्रा, ब्रह्मदेव, बेचन मिश्रा, नारायण मिश्रा, दद्दू तिवारी, खटाई मिश्रा, शिवपूजन तिवारी, कपिल देव यादव, डब्बू कहार, हरिओम मिश्रा, नायक दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें