फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई ब्लॉक के जगननाथपुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यादव बस्ती से होकर पांडे बस्ती तक जाने वाला 200 मीटर सड़क खराब है। बारिश होने पर मार्ग पर पानी और कीचड़ हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैष
विज्ञापन

ग्रामीणों का यह भी कहना था कि अगर गांव में किसी की तबियत खराब हो जाए तो एंबुलेंस भी गांव में नहीं पहुंच सकती है, जबकि ग्रामीणों के आवागमन के लिए यही प्रमुख मार्ग है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते क्षतिग्रस्त मार्ग के मरम्मत की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में सुमित पांडे, प्रमोद, चुलबुल, योगेंद्र, जितेंद्र, राजेश, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें