भदोही। कोतवाली के रजपुरा कालोनी के पास रविवार की रात दुकान में घुसकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोमवार को पुलिस ने इस मामले दस लोगाें का संबंधित धाराओं चालान किया। पुलिस के अनुसार मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी।
जानकारी के अनुसार रजपुरा निवासी हिमांशु यादव व मनोज यादव कार से स्थानीय कालोनी में अपनी दुकान पर जा रहे थे। इसी बीच वहां से गुजर रहे सुशील यादव पर सड़क किनारे लगा पानी का छींटा पड़ गया। सुशील ने दुकान में आकर कहासुनी की, लेकिन दुकान में ज्यादा लोग होने के कारण वह चला गया और मुहल्ले से आठ दस युवकों को लेकर पहुंचा और उनसे मारपीट की। यहां किसी तरह मामला शांत हुआ तो हिमांशु व मनोज आदि ने उसे घर जाते समय घेरकर पीटा। दुकान में मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से दस लोगों का विभिन्न धाराओं चालान किया।