फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : अभ्यर्थियों को गणित ने परेशान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा का पहला पड़ाव रविवार को समाप्त हो गया। तीसरे दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 6096 अभ्यर्थियों में 3640 नहीं पहुंचे। तीन दिनों में 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। शनिवार को 3680 अभ्यर्थी, जबकि शुक्रवार 3868 परीक्षा में नहीं आए। भावी वर्दीधारियों को गणित का सवाल भारी लगा।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा जिले के छह केंद्रों पर रविवार को भी आयोजित की गई। सभी केंद्रो पर सुबह आठ बजे से पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। जहां सघन जांच के बाद ही उन्हें केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर 12 बजे केंद्र से बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों के चेहरे खिले दिखे तो कुछ मायूस रहे। दो घंटे के अंदर 150 से अधिक प्रश्नों के जवाब देने में कई अभ्यर्थी सफल नहीं हो सके।
माइनस मार्किंग के कारण सोच-समझकर ही प्रश्नों का जवाब दिया। कई सवाल ऐसे थे जिसे परीक्षार्थियों ने झटपट हल कर लिया, लेकिन कई घुमावदार और जटिल सवालों के जवाब केवल अच्छी तैयारी करने वाले परीक्षार्थी ही दे पाए। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना कब हुई, सिंचाई की स्प्रिंकलर एवं ड्रीप पद्धति की शुरूआत कब की गई। पुलिस कार्यालय के मुताबिक रविवार को दोनों पालियों में पंजीकृत 6096 अभ्यर्थियों में 3640 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

-

अब 30 और 31 को होगी परीक्षा
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के तीन दिन बीत गए। अब चार दिनों बाद 30 और 31 अगस्त को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज, सेवासदन इंटर कॉलेज मोढ़, राम सजीवन इंटर कॉलेज खमरिया और गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज गोपीगंज में परीक्षा होगी। हर केंद्र पर पहले की तरह हर पाली में 3048 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें