फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है वीरांगना ऊदा देवी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बाईपास स्थिति कृष्णा सरोज के आवास पर बुधवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी का शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान 121 स्वजातीय निराश्रित महिलाओं और बुजुर्गों को कंबल वितरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक रामराज सरोज ने अमर शहीद वीरांगना ऊदा देवी पासी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कहा कि वीरांगना ऊदा देवी सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं, उनके इतिहास को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर गरीब एवं बेसहारा महिलाओं एवं बुजुर्गों को कंबल देकर उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर मंगल पासी, शिव पासी, डॉ राजेश कुमार सरोज, डॉ .वीरेंद्र कुमार सरोज आदि लोग रहे। औराई के कोईलरा गांव में सपा नेता अंजनी सरोज ने ऊदा देवी की मूर्ति पर माल्यर्पण कर नमन किया। उन्होंने गरीबों असहायों को अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया। कहा कि उनके पदचिंन्हों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर दीनानाथ पासी, राजकुमार पासी, संदीप सरोज, आशीष सरोज, आलोक सरोज, अश्वनी कुमार, अनीश बिंद, जय सिंह, पवन अरविंद , सुबाष यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें