संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। माघ माह के प्रमुख स्नान वसंत पंचमी पर शुक्रवार को भोर से ही गंगा घाटों पर आस्थावानों की भीड़ दिखी। अमृत सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्ध योग और गजकेशरी योग में कुल 55 हजार और दिनभर में करीब एक लाख श्रद्धालुुओं ने गंगा स्नान किया।
इसके बाद गंगा जी का पूजन कर मंदिरों में देवाधिदेव महादेव के दर्शन किए। सुरक्षा के लिहाज बाजारों से घाटों तक 450 पुलिसकर्मी और प्रमुख घाटों पर 10-10 गोताखोर तैनात रहे। वहीं रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए लोगों की भीड़ रही। जिले के रामपुर गंगा घाट, सीतामढ़ी, सेमराध नाथ, गुलौरी, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहागीराबाद, भवानीपुर, बरजी, डेरवा आदि प्रमुख घाटों पर वसंत पंचमी के मौके पर शुक्रवार भोर से ही लोग गंगा स्नान करने पहुंचने लगे।
गंगा घाट पर पहुंच रहे लोगों ने पूण्य की डूबकी लगाई। सुरक्षा के मद्देनजर बाजारों से लेकर घाटो तक 450 पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं सीतामढ़ी, रामपुर, सेमराध नाथ गंगा घाट पर 10-10 गोताखोर तैनात रहे। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि वसंत पंचमी पर अमृत सिद्ध योग, सर्वार्थ सिद्धि, गजकेशरी योग बना है। बताया स्नान का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त रहा। सुबह 4.30 से 6.44 बजे तक, अमृत सिद्ध योग सुबह 7.05 से दोपहर 12.50 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त 12.13 से 12.57 बजे तक रहा। लोगों ने गंगा स्नान करके किया। गंगा घाट गंगा मईय की जय, हर हर गंगे के जयकारा से गूंज उठा।
सेमराधनाथ घाट पर कल्पवासियों का तंबू लगा है। ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने के लिए लोग बृहस्पतिवार शाम को ही यहां पहुंच गए थे। तमाम श्रद्धालुओं ने रात तंबू में गुजारी, सुबह होते ही स्नान किया। देरशाम से ही घाटों पर पुलिस की टीम चक्रमण करती रही।