फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल : बजा सायरन, बुझी बत्ती और दौड़े पुलिसकर्मी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मॉकड्रील के दौरान घायल को लेकर जाते पुलिस के जवान। संवाद 
विज्ञापन
ज्ञानपुर। शुक्रवार शाम को घड़ी की सुई पर शाम छह बजते ही सायरन की आवाज के साथ ही भगदड़ मच गई। बंकर में छुपे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
विज्ञापन

कोई बेहोश हो चुका था तो कोई घायल होकर चीख-पुकार कर रहा था। लोगों की चीख-पुकार सुनकर तुरंत राहतकर्मी बचाव कार्य के लिए जुट गए। हर कोई लोगों को बाहर निकालकर उन्हें स्ट्रेचर पर लादकर प्राथमिक सहायता देने में लग गया। यह दृश्य मॉकड्रिल की है। जिसे प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित किया गया था।
पुलिस लाइन के मैदान में शुक्रवार को ब्लैक आउट के दौरान किस तरह जान बचाई जा सकती है इसके लिए माॅकड्रिल किया गया। शाम छह बजते ही पुलिस लाइन में सायरन बजते ही सभी बत्तियां बंद हो गईं।
विज्ञापन

जो जहां था वह जमीन पर लेट गया। इससे हर किसी के मन में भय का माहौल था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि जब कभी हवाई हमला होता है तो लोगों को इस तरह से नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

इसके लिए यह अभ्यास किया। इसको लेकर सभी को जागरूक होने की जरूरत है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में संपूर्ण अभ्यास प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी हवाई हमले के दौरान सबसे पहले लोगों को अपने घरों व आस पास की बत्तियों को तुरंत बंद कर अंधेरा कर देना चाहिए।
ब्लैक आउट का उद्देश्य यह होता है कि शत्रु को सही लोकेशन की जानकारी न मिल सके और वह हमले को लेकर भ्रमित हो जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें