फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक कीमतों पर बिक रही यूरिया, कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में संचालित तीन दर्जन से अधिक सहकारी समितियों से यूरिया खाद की कमी हो चुकी है। न चाहकर भी किसान खुले बाजारों में महंगे दर पर खरीदारी कर लुट रहे हैं। बावजूद इसके विभागीय अनदेखी किसानों के लिए मुश्किलों का सबब बनी है। बुधवार को इसके खिलाफ कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर शीघ्र ही यूरिया की उपलब्धता कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब-जब किसानों को खाद, पानी और बिजली की आवश्यकताएं पड़ती हैं, तब-तब शासन-प्रशासन उनकी मंशाओं पर खरा उतरने में फेल होकर बाजारों में अधिक दर देने, नकली और मिलावटखोरी के लिए मजबूर कर दिया जाता है। किसानों की उपेक्षा का ही परिणाम है कि समितियों से सब्सिडी पर मिलने वाली यूरिया की उपलब्धता का दावा माह भर पूर्व जिला प्रशासन भले ही कर रहा था, लेकिन जब धान की फसलों में छिड़काव का समय आया अनुपलब्धता बता दिया जाना बड़ी लापरवाही है। गत दिनों एक दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम गठित कर बाजार में डंप खाद की दुकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई भी सुस्त पड़ गई, इसका लाभ उठाकर व्यापारी 20 से 30 रुपये प्रति बोरी अधिक लेकर खाद बेच रहे हैं।
मामला चाहे जंगीगंज बाजार, औराई, उगापुर, कठारी, माधोसिंह, चौरी बाजार, गोपीगंज नगर, ज्ञानपुर नगर, भदोही नगर, सर्रोई बाजार, नईबाजार, ऊंज, नवधन, कुरमैचा, दुर्गागंज, अभोली, पाली, मोढ़, सुरियावां, खमरिया नगर, दानूपुर, मतेथू का हो हर जगह किसानों को छलने का काम किया जा रहा है। जब तक समितियों पर खाद की उपलब्धता नहीं करा दी जाती है, तब तक विरोध का स्वर उठता रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुरेशचंद्र मिश्र, राजेंद्र कुमार दुबे राजन, संतोष सिंह बघेल, सत्यम शुक्ला, दीपक पांडेय, श्यामबिहारी शुक्ला, संजय महराज, दरोगा पांडेय, मनोज गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें