भदोही में कलेक्ट्रेट पर नामांकन कर बाहर निकलते भाजपा-निषाद गठबंधन के प्रत्याशी विपुल दूबे।
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी से नामांकन करने वाले विपुल दूबे पर भी पांच एफआईआर दर्ज हैं। एसबीबीएल रिपिटर रखने वाले विपुल के पास कुल 37 लाख की चल और 61 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है। सभी प्रत्याशियों की अचल संपत्ति अनुमानित है।
औराई सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी वंशीधर सरोज काशी विद्यापीठ वाराणसी से अर्थशास्त्र से परास्नातक हैं। उनके पास चल संपत्ति के रूप में 43 लाख रुपये और पत्नी के पास 53 लाख रुपये हैं। अचल संपत्ति 14 करोड़ 52 लाख और पत्नी के पास तीन करोड़ 80 लाख रुपये हैं।
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी कविता राय के पास एक लाख 53 हजार की चल संपत्ति और 30 लाख की अचल संपत्ति है। इनके हाथ में मात्र 25 हजार ही हैं। ये शिक्षा में अग्रणी हैं। परास्नातक संग एलएलबी की डिग्री भी है। अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी रंगलाल स्कूल में रसोइयां हैं। इनकी चल संपत्ति 21 हजार रुपये और अचल संपत्ति तीन लाख रुपये की है।
स्वर्ण भारत पार्टी के रोहित कुमार के पास 10 लाख की चल और 12 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। भदोही सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कला धर के पास एक लाख 32 हजार से ज्यादा चल संपत्ति और करीब 27 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।