गरीबों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया। 2017 में सरकार बनी, सरकार अभी तीन साल ही काम की थी कि सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन की व्यवस्था दी गई।
सपा या बसपा की सरकार होती तो वैक्सीन बाजार में ब्लैक हो जाती। गरीबों को नहीं मिलती। गरीबों के हिस्से पर कैसे डकैती डाली जाती है सपा-बसपा उसके उदाहरण हैं। भाजपा सरकार में गरीब के हिस्से पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं। 2017 से पहले योजनाओं पर डकैती पड़ती थी। राशन सपा-बसपा के गुर्गे खा जाते थे, गरीब देखता रह जाता था।
कहा अभी तो यह झलक है। 10 मार्च के बाद जब सरकार बनेगी तो उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को दो बार होली-दीवाली पर फ्री रसोई गैस सिलिंडर दिया जाएगा। सीएम योगी ने मंच से भाजपा के घोषणापत्र को पढ़ा। उन्होने राममंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, मां विंध्यवासिनी धाम का भी उल्लेख अपने भाषण में किया।
सेवासदन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा में पहले से पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि सपा पिछड़ों का वोट लेकर उन्हें भूल जाती है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने धर्म, जाति से हटकर सर्व समाज का विकास किया। भूल से अगर सपा सरकार बनेगी तो पांच साल पछताएंगे।
शत प्रतिशत मतदान का दिलाया संकल्प
सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मतदाताओं को भी जागरूक किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया कि पहले मतदान और बाद में जलपान करना। सभी को शत प्रतिशत बूथों पर जाने के लिए भी कहा।
सेवासदन इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ी भीड़ बीच-बीच में जय श्रीराम के जयकारा लगाने के साथ ही बुलडोजर बाबा की जय का नारा भी लगाया। इससे उत्साहित कार्यकर्ता मुख्यमंत्री की एक फोटो लेने के लिए एक दूसरे से भिड़ते रहे।