फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 16 Nov 2025 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Bhadohi: गोपीगंज कोतवाली के बेरासपुर में बाइक सवार मामा-भांजे को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें भांजे गुड्डू (30) निवासी बरछाए, मिर्जामुराद की मौत हो गई। वहीं मामा झूरी बनवासी (35) निवासी गुलौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने मामा के यहां आया हुआ था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोपीगंज कोतवाली के गुलौरी निवासी झूरी बनवासी का भांजा गुड्डू अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार की सुबह मामा-भांजे किसी काम के सिलसिले में बाइक से बेरासपुर की तरफ निकले हुए थे। बेरासपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि इस बीच कि एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भांजा गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल झूरी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें