फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही-वाराणसी रेल पटरी के किनारे बुधवार को तड़के मदारीपुर पंपिंग सेट के पास 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जुटे लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन नाकाम रही। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के सिर के पृष्ठ भाग में गंभीर चोट है तथा काफी रक्तश्राव भी हुआ है। कहा जा रहा है कि किसी ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन

भदोही कस्बा पुलिस प्रभारी प्रवीण ओझा ने बताया कि भोर में 5 बजे शव मिलने की सूचना मिलने पर वे पहुंचे थे। उक्त स्थल आनंद नगर गजिया रेलवे फाटक से लगभग 300 मीटर पूरब में है। वहां काफी लोग पहले से थे लेकिन कोई युवक की शिनाख्त नहीं कर सका। मृतक की जेब की तलाशी में बाइक की चाभी और मात्र 35 रुपये मिले हैं। जेब से टिकट भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें