उत्तर रेलवे के परसीपुर स्टेशन पर शनिवार को रात में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। रविवार को सुबह नौ बजे तक उसकी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में ले लिया है।
रेल कर्मचारियों ने बताया कि महिला प्रतिदिन स्टेशन के आस-पास टहलते हुए दिखाई पड़ती थी। रात में ट्रैक आर-पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। सुबह ट्रैक पर दो टुकड़ों में बंटे शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी के उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल थाना पुलिस के क्षेत्र में होने के कारण प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने शव को कब्जे में ले लिया है। अगले 24 घंटे में शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया जाएगा।