कोइरौना थानाक्षेत्र के गोपालापुर स्थित घाट से गंगा पार जा रही नाव रविवार को सुबह करीब आठ बजे डूब गई। इस बीच नाव पर सवार पिता-पुत्र को मछुआरों ने बचा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रयागराज जिले के नैनी थानाक्षेत्र के बेवहड़ा निवासी इंद्र बहादुर पाल (55) अपने बेटे कृष्णकांत पाल (17) को लेकर कोइरौना के भरद्वार स्थित सतगुरु आश्रम आए थे। रविवार को सुबह करीब आठ बजे गोपालापुर घाट पहुंचे। यहां से छोटी नाव लेकर गंगा पार जाने लगे। बीच मझधार में नाव पहुंचते ही लहराने लगी और पानी भरने से डूबने लगी। भयवश पिता-पुत्र गंगा में कूदकर डूबने लगे। उसी दौरान अन्य नावों से मछली पकड़ रहे प्रदीप मांझी, अजय मांझी, रोहित ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसके बाद पानी भरने से डूबने वाली नाव और बाइक को भी बाहर निकाला गया।