फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रक मंदिर से टकराया, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के सूफीनगर-गोधना स्थित राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब जब अनियंत्रित ट्रक हार्वेस्टर से टकराकर हनुमान मंदिर से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल चालक पवन कुमार (32) निवासी होशियारपुर-पंजाब को किसी तरह केबिन से निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खलासी विजय कुमार (22) को खरोंच तक नहीं आई।
विज्ञापन

पवन कुमार पंजाब से सेब लादकर कोलकाता जा रहा था, जैसे ही वह वहिदानगर अंडरपास ब्रिज से उतर रहा था वैसे ही सामने से आ रही हार्वेस्टर मशीन से टकराकर अनियंत्रित हो गया और हनुमान मंदिर से ट्रक टकराया गया। प्रभारी एसएचओ जितेंद्र यादव ने कहा कि सूचना पर वह दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाते हुए सेब की सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें