फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: उमेश गुप्ता होंगे एकमा के नए अध्यक्ष, असीम होंगे मानद सचिव

विज्ञापन
कालीन भवन में एकमा के नए पदाधिकारियों। स्रोत-संवाद
विज्ञापन
भदोही। भदोही नगर के कालीन निर्यातक उमेश कुमार गुप्ता ऑल इंडिया कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के नए अध्यक्ष होंगे। शनिवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में हुए एकमा की 65वीं वार्षिक साधारण सभा में पांच सदस्यीय पूर्व अध्यक्षों के पैनल ने उन्हें अध्यक्ष नामित किया।
विज्ञापन

असीम अंसारी बाबी को नया मानद सचिव मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। साधारण सभा में एकमा का आगामी वर्ष का बजट भी ध्वनिमत से पारित किया गया। एकमा के पदाधिकारी दो वर्ष के लिए चुने जाते हैं। मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने वर्ष 2025-26 का एकमा का लेखा-जोखा सदन में प्रस्तुत किया। इससे पूर्व हाउस ने नए पदाधिकारियों के चयन के लिए परंपरानुसार पूर्व एकमाध्यक्षों पीसी जायसवाल, ओएन मिश्र, रवि पाटोदिया, गुलामन अंसारी, हाजी शौकत अंसारी का पैनल गठन किया।
पदाधिकारियों के नाम घोषित करने से पूर्व रवि पाटोदिया ने कहा कि उद्योग हित से बड़ा हित किसी का नहीं है। हम सबको सभी मनभेद भुलाकर काम करना होगा। उन्होंने उमेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, शमीम अंसारी को उपाध्यक्ष, असीम अंसारी बाबी को मानद सचिव, शाहिद अली अंसारी को संयुक्त सचिव तथा जयप्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की। बैठक में 20 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम भी घोषणा की गई। इसके बाद सीए केपी दूबे ने वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के साथ 26-27 का बजट सदन में रखा। जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। बैठक में निवर्तमान उपाध्यक्ष राजेश कुमार, संयुक्त सचिव उमेश शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में असलम महबूब, संजय गुप्ता, सूर्यमणि तिवारी, ओएन मिश्रा बच्चा, आलोक बरनवाल, आरके बोथरा, शाहिद हुसैन, ओपी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


एकमा कार्यकारिणी सदस्यों की सूची
भदोही। घोषित सूची के अनुसार अरशद वजीरी, अश्फाक अंसारी, अब्दुल सत्तार अंसारी, राजेश कुमार मिश्रा, भरत लाल मौर्य, पंकज बरनवाल, सादिल अंसारी, असलम महबूब, इम्तियाज अंसारी, सुजीत जायसवाल, अमित मौर्य, इस्तियाक खां, शाहकार हुसैन, एजाज अंसारी, शाहिद जमाल, संजीव खन्ना, केएस तिवारी, संजय गुप्ता, आलोक बरनवाल, उमेश शुक्ला के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें