भदोही जिले के कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा में रविवार की रात दो युवकों को बदमाशों ने अगवा कर लिया। उसके बाद दोनों को प्राइमरी स्कूल सियारहां में ले गए, जहां बंधक बनाकर पीटा। बदमाशों ने दो बार मे कुल डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन मंगाए। इसके हाद दोनों को छोड़ दिया। पीड़ितों ने इस मामले में भदोही पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
सुरियावां के अमन गुप्ता और सूरज उपाध्याय बाइक से रविवार की रात भदोही की ओर आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते मे ही मलेपुर और सियारहां निवासी तीन युवकों ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया। वहां से दोनों को वो सियारहां के प्राथमिक विद्यालय में ले गए और रात भर पीटा।
आरोप है कि दोनों को इतना पीटा गया, शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार सोमवार को भदोही नगर के एमबीएस अस्पताल में कराया गया है।