फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: ट्रेलर की चपेट में आने दो बुनकर भाई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के चकिया तिराहे के पास शुक्रवार की शाम को ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार बुनकर की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भदोही के एक कालीन कंपनी में काम कर रोजा खोलने कपसेठी स्थित मोमिनपुर गांव जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को भदोही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वाराणसी के कपसेठी थानाक्षेत्र के करधना मोमिनपुर निवासी सरफराज 35 और अरफ़ात 23 भदोही नगर के एक कालीन कंपनी में बुनाई का कार्य करते है। शुक्रवार को रोजा खोलने के लिए दोनों भाई मोटरसाइकिल से घर के लिए निकले। जैसे ही मोटरसाइकिल चकिया तिराहा के आगे बढ़ी सड़क के किनारे महीनों से बह रहे जल निगम के पानी मे अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दौरान अरफात सड़क की तरफ जबकि सरफराज पटरी की तरफ गिर गया। उसी दौरान भदोही की तरफ से आ रही ट्रेलर की दोनों चपेट में आ गए। जिससे अराफात की मौके पर ही मौत हो गई और सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को एमबीएएस भदोही में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही से हादसा
चकिया में शुक्रवार शाम को सड़क दुर्घटना के पीछे कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही सामने आई। जल निगम का महीनों से सड़क पर पानी बह रहा है। उसको सही नहीं किया गया। हाइवे निर्माण का बाज़ार में धीमी गति से काम चल रहा है। जिस स्थान पर घटना हुई है वहां सड़क के बाई तरफ हाइवे निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर माह भर से छोड़ा गया है। बाइक सवार सगे भाई गड्ढे से बचने के लिए पानी की तरफ गए और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर के पहले चक्के से अराफात बच गया। ग्रामीणों रोकने के शोरगुल मचाए, लेकिन चालक भागने के चक्कर में नहीं रोका। इससे वह पिछले चक्के के नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें