फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 27 फरवरी तक चलेंगी दो विशेष कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभ को लेकर रेलवे प्रशासन अब भी अलर्ट मोड में है। महाकुंभ जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इसे लेकर रेलवे प्रशासन दो जोड़ी गोरखपुर-झूंसी-गोरखपुर, अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन करेगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन 27 फरवरी तक गोरखपुर और झूंसी से चलेगी। इसका स्टॉपेज ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर भी होगा।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर-झूंसी अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 फरवरी तक गोरखपुर से शाम 7.30 बजे चलकर कर ज्ञानपुर रोड स्टेशन से रात 2.47 बजे छूटेगी और सुबह चार बजे झूंसी पहुंचे।
इसके बाद वापसी यात्रा में झूंसी-गोरखपुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन सुबह 11.15 बजे झूंसी से चलकर ज्ञानपुर रोड 11.54 बजे पहुंचेगी।
यहां से वाराणसी होते हुए रात आठ बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद गोरखपुर-झूसी अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर से रात 11.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से सुबह 6.47 बजे छूटकर रात आठ बजे झूंसी पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में झूंसी-गोरखपुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन झूंसी से शाम 3.15 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड स्टेशन से 3.54 बजे होते हुए वाराणसी 5.50 बजे चलकर रात 11.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस कुंभ मेला स्पेशन ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 14 और एलएसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें