फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अस्पताल से बाहर की दवा न लिखें चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल, जिला जेल, वृद्धा आश्रम और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, बंदियो के खान-पान संग अन्य व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बाहर की दवा न लिखें। जिला जेल का निरीक्षण करते समय पांच महिला बंदियों से मुलाकात की। महिला बंदियो के स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन एवं कपडों की सुविधा के बारे में जानकारी ली।
जिला जेल में साफ-सफाई ठीक मिली। वह सुबह 10ः37 बजे महाराजा चेतसिंह राजकीय चिकित्सालय ज्ञानपुर में पहुंची। जहां इमरजेंसी और विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मरीजों से पूछने पर जानकारी मिली कि डॉक्टरों की ओर से बाहर की दवा लिखी जाती है। इसे लेकर नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह वृद्धा आश्रम खड़हट्टी मोहाल गोपीगंज पहुंचीं। जहां 70 वृद्धजन संरक्षित मिले एवं वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। वृद्धजनों से मुलाकात करने पर पता चला किया सभी वृद्धों का वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि एक महीने के अंदर सभी कागजात दुरूस्त कराकर शासन को भेजें।
डीघ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र दरवांसी को देखा। पांच गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कर फल एवं मिठाई दीं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय वाहिदा नगर को निरीक्षण कर बच्चों को फल-मिठाई आदि दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें