फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज/ऊंज। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। मृतकों में एक प्रयागराज जिले के झारी सरायकंसराय का निवासी बताया गया। घटनाएं ऊंज और दुर्गागंज थाना क्षेत्रों में हुईं।
विज्ञापन

पहली घटना दुर्गागंज थाना क्षेत्र के मिश्राइनपुर गांव के पास मंगलवार की रात में हुई। जंघई-दुर्गागंज मार्ग पर रात लगभग 10 बजे प्रदीप कुमार यादव (23) निवासी झारी-बरना सरायकंसराय-प्रयागराज व वहीं के अमरजीत यादव एक ही बाइक से घर जा रहे थे। मिश्राइनपुर गांव के पास पहुंचने पर विपरित दिशा से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक समेत गिर पड़े। आस-पास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्रदीप कुमार यादव ने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ऊंज थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ पर बुधवार की दोपहर में हुई। चौराकला निवासी हरीलाल वर्मा (55) अपने पुत्र शिवप्रकाश वर्मा के साथ बाइक से गोपीगंज बाजार में भतीजी को शादी में देने के लिए टीवी खरीदने जा रहे थे। गोधना मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने बताया कि भतीजी की शादी 19 नवंबर को है जिसकी तैयारी में हरीलाल वर्मा लगे थे। इस घटना में शिवप्रकाश को भी चोट लगी। प्रभारी निरीक्षक ऊंज पूजा कौर ने कहा कि चालक फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गागंज रामदरश ने कहा कि जंघई-दुर्गागंज मार्ग पर हुए हादसे के मामले में चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें