दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी शारदा प्रसाद ने बुधवार को प्रार्थनापत्र एसपी डॉ. अनिल कुमार को देकर बाइक फूंकने, मारपीट कर चोट पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया है कि हरिकरनपुर-सदलूवीर बाजार स्थित रिहायशी मड़हे को जबरन हटाकर अवैध कब्जा करने की नीयत से आए आरोपियों ने बाइक में आग लगा दी। जिससे हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। जाते समय आरोपियों ने धमकी दिया कि हमारी पकड़ ऊपर तक है न तहसील कर्मचारी हमारा कुछ कर सकते हैं न थाना पुलिस। विरोध करने पर मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा दी और जातिसूचक शब्दों से दुर्व्यहार कर भाग निकले। नामजद तहरीर थाना पुलिस को दिया लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी। मामले की जांच कराकर बाइक फूंकने, मारपीट करने, अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।