फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य निर्यात पुरस्कार में भदोही को दो अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कालीन निर्यात में चार चांद लगाने वाले भदोही के दो कालीन निर्यातकों को बुधवार को राजधानी लखनऊ में एमएसएमई कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राज्य निर्यात पुरस्कारों से सम्मानित किया। हस्तनिर्मित ऊनी, सूती और दरियों की श्रेणी में भदोही के टेक्सटिको को वर्ष 2020-21 के लिए तथा दुलमदासपुर के परवेज कारपेट्स को वर्ष 2019-20 के लिए द्वितीय पुरस्कार मिला है। भदोही के निर्यातकों को सम्मान मिलने पर कालीन नगरी में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम में निर्यातकों को नगद राशि के अलावा स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

पिछले दिनों राज्य भर से राज्य निर्यात पुरस्कारों के लिए विभिन्न उत्पादों के निर्यातकों से आवेदन मांगे गए थे। जिसमे भदोही के दोनो निर्यातकों ने अपने उत्कृष्ट कार्य का उल्लेख करते हुए आवेदन में अपने निर्यात का लेखा जोखा उपलब्ध कराया था। टेक्सटिको की ओर से सम्मान लेने दो भाई इम्तीयाज अंसारी और मुमताज आलम व भतीजा कफील अंसारी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें