फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की बेटी ने जिले में किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। इसे साबित करके दिखाया है हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के होनहारों ने। परीक्षा परिणाम में जिन लोगों ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया है, उनमें कोई ट्रक चालक की बेटी है तो कोई राजगिर मिस्त्री की पुत्री है। ग्रामीण क्षेत्रों से मेधा उभरी है। कई जगह गांवों के लाल ने कमाल किया है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में पांच सौ अंक में से 91 फीसदी यानी 455 अंक हासिल करने वाली साक्षी सिंह के पिता राजेश एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से जुड़कर ट्रक चलाते हैं। वे गुजरात की कंपनी से जुड़े हैं और देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गाड़ी चलाते हैं। जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली खुशबू के पिता राजगिर मिस्त्री हैं तो सब्जी बेचने वाले की बेटी आकांक्षा पटेल ने हाईस्कूल में टॉन टेन की सूची में नाम शामिल कराने का गौरव हासिल किया हैं। आकांक्षा को पांचवीं रैंक मिली है। चौरी के लठियां गांव निवासी राजगीर मिस्त्री मुकुटधारी चौहान की बेटी खुशबू चौहान ने लगन और मेहनत से इंटर में जिले में दूसरी रैंक हासिल की है। इंटर में ही टॉप फाइव में शामिल पुनीत कुमार यादव के पिता लालजी यादव मनरेगा मजदूर हैं, जबकि हाईस्कूल में पांचवीं रैंक हासिल करने वाली आकांक्षा पटेल के पिता राजकुमार पटेल सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में होनहारों के आगे आर्थिक तंगी भी बाधा नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें