फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सेल और गोपीगंज कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बाइक चोरी और मोबाइल छिनैती गिरोह के चार सदस्यों को मिर्जापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 27 मोबाइल और तीन चोरी की बाइक संग एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले में मोबाइल छिनैती और बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी थाना प्रभारियों, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल को निर्देश दिया था कि टीम गठित कर तत्काल मामलों का खुलासा करें। एएसपी राजेश भारती के नेतृत्व में टीम ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार की रात में गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहे से विकास बिंद, धर्मेंद्र गिरी और टिंकू बिंद निवासी जोगियापुर मिर्जामुराद वाराणसी, महेश यादव निवासी सुरहन चौरी को गिरफ्तार किया। उनके पास से छिनैती के 27 मोबाइल और तीन चोरी की बाइक बरामद हुई है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। सीओ भुवनेश्वर पांडेय ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि प्रयागराज तक हाइवे पर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। दर्जन भर से अधिक चोरी की घटनाओं के बारे में भी आरोपियों ने जानकारी दी। इनके खिलाफ कई जिलों के थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक गोपीगंज बृजेश कुमार सिंह, अरविंद यादव, महेंद्र पटेल, रामआधार यादव, संजय कुमार आदि शामिल रहे। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें