पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सिपाही के परिवार के लोग गाजीपुर से आ रहे हैं। उधर, घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर डीआईजी आरके भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना।