फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार पर गिरा पेड़, 10 गांवों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अभोली उपकेंद्र से संचालित अभोली फीडर के तार पर बुधवार को पेड़ गिरने से तार सुबह ही टूट गया। इससे आस-पास के करीब दस गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत निगम के कर्मचारी तार से पेड़ की टहनियों को हटाकर देर शाम तक आपूर्ति सुचारु की।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि जिस स्थान से हाईटेंशन तार खींचे गए हैं, वहां बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ हैं। इससे आए दिन आपूर्ति प्रभावित होती है। आए दिन आपूर्ति प्रभावित होने से किसानों को धान की नर्सरी, हरी सब्जियां, हरे चारे की सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को आपूर्ति प्रभावित होने से उमस भरी गर्मी के कारण महिलाएं, बच्चे घरों में भी चैन से नहीं बैठ सके। विद्युत निगम के अवर अभियंता विजय शंकर का कहना था कि टूटे तार को जोड़वा कर आपूर्ति बहाल करायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें