फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में बढ़ा कोरोना संक्रमण, 13 इलाके सील करने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित

Wed, 21 Apr 2021 12:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

  • गाइड लाइन का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया गया
  • 27 अप्रैल तक अस्थायी रूप से सील किया गया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए 13 इलाके को प्रशासन की ओर से कंटेंमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया है। इन क्षेत्रों से न तो कोई बाहर जाएगा और बाहर का व्यक्ति कंटेंमेंट जोन में जाएगा। गाइडलाइन का कड़ाई से पालन का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी भदोही योगेंद्र कुमार ने बताया कि अभोली के सदौपुर, सुरियावां के वार्ड तीन, बारह, कौड़र, भिखारीरामपुर, गड़ौरा, महुआपुर, नौरंगाबाद, बलीभद्रपुर, भटेवरा, बहुताचकडाही, लालीपुर, दयालपुर, सेमरा और भदोही के रेवड़ापरसपुर समेत कुल 13 इलाकों में दो-दो संक्रमित लोग मिले हैं। जिसके कारण संबंधित क्षेत्रों को सील किया गया है।

विज्ञापन

27 अप्रैल तक अस्थायी रूप से सील
संक्रमित लोगों के आवास से 25 मीटर परिधि को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए 27 अप्रैल तक अस्थायी रूप से सील किया गया है। कंटेंमेंट जोन में अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर कोई कार्य नहीं होंगे। कंटेंमेंट जोन में शामिल क्षेत्र के लोग अपने-अपने घरों में ही रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें