फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर जलने, तार-खंभों के टूटने को लेकर ग्रामीण विरोध-प्रदर्शन करने लगे हैं। मंगलवार को घोसिया के जयरामपुर में विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया क घोसिया उपकेंद्र के जयरामपुर फीडर पर हाईवे के किनारे लगा ट्रांसफार्मर लगभग 10 दिनों से जला है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी-कर्मचारी अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं उतार सके हैं।
विज्ञापन

उनका कहना था कि लगभग 500 उपभोक्ता ट्रांसफार्मर के अभाव में रात के समय अंधेरे में रहने को विवश हैं। इससे लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार होने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग जला ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि दो दिन में ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ग्रामीण उपकेंद्र पर तैनात अधिकारियों का घेराव करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में पवन शुक्ला, विजय कुमार, रवि मौर्या, रोहित कुमार दूबे, शिवम, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे। उधर, विद्युत निगम के अवर अभियंता मनीष सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी है। ट्रांसफार्मर वर्क शाप से मिलने पर उसे लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें