पुलिस लाइन ज्ञानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेटों को शस्त्र चलाने की
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर एसपी रामबदन सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बंदूक चलाने का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान बताया कि चुनाव में किसी भी समय दंगा भड़कने, माहौल बिगड़ने में देर नहीं लगता। जब चुनाव कार्मिक सुरक्षा-संरक्षा में पूरी तरह से निपुण होंगे तभी अपनी सुरक्षा के साथ बूथ, मतदान केंद्रों की सुरक्षित रख सकेंगे।
कहा कि कोई चुनाव हो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करता है लेकिन कहीं न कहीं से चूक होती है जिसकी भरपाई प्रशिक्षण प्राप्त सेक्टर मजिस्ट्रेट हालात को देखते हुए कर लेंगे। 15 अप्रैल को 11.10 लाख मतदाता जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर ताल ठोकने वाले 14329 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए सभी तरह की तैयारियां जिले स्तर पर हो चुकी है और रणभेरी में उतरे प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में कमी नहीं छोड़ रहे हैं।