वाराणसी-प्रयागराज रेल मार्ग पर फाटक संख्या 37एसी पर तैनात गेटमैन प्रभात गौतम की समझदारी व सूझबूझ से बृहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल गोपपुर के ग्रामीणों ने फाटक संख्या 37 एसी पर तैनात गेटमैन प्रभात को बताया कि गोपपुर के पास रेलवे ट्रैक के नीच पड़ने वाला कुआं पूरी तरह से बैठ चुका है।
किसी समय हादसा हो सकता है। इसके बाद उसने तत्काल इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार सुमन ने गेटमैन की सराहना की। पीआरओ एनईआर अशोक कुमार ने कहा कि गोपपुर में ट्रैक के नीचे कुआं होने की बात गलत है। बारिश से ट्रैक का धंसना मामूली बात है। रेल प्रशासन हर बिंदु की जांच कर रहा है।