फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी पीपा पुल पर आज से शुरू हो जाएगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी और मिर्जापुर के मिश्रपुर बीच गंगा में पर पीपा पुल एक बार फिर टूट गया है। ढाई महीने में पीपा पुल चौथी बार टूटा है। पुल टूटने से दो और चार पहिया वाहनों का आवागन ठप हो गया है।
विज्ञापन

मिर्जापुर और प्रयागराज की तरफ भदोही आने वालों की मुश्किलें बढ़ गई। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता बी.सी. राम का कहना हैं कि बुधवार शाम तक पीपा पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
अवर अभियंता ने बताया कि प्लास्टिक की बोरियों में रेत भरकर गंगा नदी में डालकर रास्ता बनाने का काम चल रहा है ताकि पानी मे गाड़ी गई बल्लियों पर दबाव कम पड़े। मंगलवार को पीपा पुल को बनाने के लिए दो दर्जन मजदूर, ट्रैक्टर, मशीन लगी है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी महर्षि वाल्मीकि गंगा घाट पर बना पीपा पुल भदोही, मिर्जापुर और प्रयागराज को आपस में जोड़ता है। पुल से प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। सोमवार की शाम पुल मिर्जापुर के मिश्रपुर की तरफ एक बार फिर जर्जर हो गया। गंगा में पानी की अधिकता के कारण इस वर्ष पीपा पुल का निर्माण तय तिथि से देर में हुआ था। जिसके कारण इस वर्ष बताया कि पानी में गाड़ी गई बल्लियां पानी के तेज बहाव से बार-बार खिसकने लगती है और पीपा पुल टूट जा रहा है। पुल पर लगी चकर प्लेटें भी ढीली और असंतुलित हो गई हैं। मंगलवार को श्रमिक बोरियों में रेत भर गंगा में डाल कर रास्ता बनाने मेें जुटे रहे। कहा कि अब मात्र 30 बिल्लियों को पानी में गाड़कर प्रवेश मार्ग बनाया जा रहा है। अब पीपा पुल को टूटने की संभावना न के बराबर रहेगी।
इस पीपा पुल के निर्माण एवं रखरखाव के लिए लगभग 35 लाख रुपये का ठेका है। दो भाग में बने पुल में 96 पीपा लगाए गए है। इनमें 63 पीपा भदोही के सीतामढ़ी की ओर और 36 पीपा मिर्जापुर के मिश्रपुर घाट की ओर गंगा में लगाए गए हैं। मिश्रपुर की ओर पीपा के प्रवेश द्वार की ओर गंगा में तेज बहाव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें